27 अक्टूबर 2014 - 19:16
 इराक़, जरफ़ुस्सख़र में धमाका, कई हताहत व घायल

केंद्रीय इराक मे बाबिल प्रांत के जरफ़ुस्सख़र में बम विस्फोट में कई लोग हताहत और घायल हो गये हैं।

केंद्रीय इराक मे बाबिल प्रांत के जरफ़ुस्सख़र में बम विस्फोट में कई लोग हताहत और घायल हो गये हैं।
इराक़ में एक सैन्य अभियान के कमांडर ने सोमवार को अल मुस्लेह न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा की उत्तरी जरफुस्सख़र के अल फ़ारसिया क्षेत्र में स्वयंसेवी बलों और आम लोगों को निशाना बना किए गये कार बम के हमले में 7 लोग हताहत व 17 अन्य घायल हो गए।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कर्बला की स्थानीय परिषद के अध्यक्ष नसीफ़ अलखत्ताबी ने उत्तरी इराक़ के जरफुस्सख़र में इराक़ी सेना की जीत पर संभावित आईएसआईएल आतंकवादियों द्वारा प्रतिक्रिया की ख़बर दी और कहा की आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की व्यापक कार्यवाही से आतंकवादी बौखला गए है और वह इसी की भरपाई के लिए जवाबी कार्यवाही कर रहे हैं।
दूसरी ओर शुक्रवार को सेना और स्वयंसेवी बलों ने जरफुस्सखर क्षेत्र की पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए इस बात पर बल दिया कि आईएसआईएल द्वारा नियंत्रित अन्य क्षेत्रों की आज़ादी के लिए यह भूमिका है।